{"_id":"607197408ebc3e591150352c","slug":"ghaziabad1618057024","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कस्बा सहित गांव बुकलाना व किरयावली के 15 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रात्रि लाॅकडाउन को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जहां दिन में बिना मास्क के घूमने वालों के चालान किए जा रहे हैं वहीं रात्रि में भी देर रात घूमने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैै। पुलिस ने रात में 10 बजे के बाद घूमने वाले 15 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सचिन कुमार ने बताया कि बुगरासी सहित गांव बुकलाना व किरयावली के 15 लोगों के खिलाफ रात्रि में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें मोहल्ला मंगलवाला निवासी असलम, अय्यूब, शकील, मोहल्ला मंदिरवाला निवासी दानिश गजेंद्र, जुबैर, मोहल्ला पड़ियोंवाला निवासी आसिफ, कासिम, मुजीब, मोहल्ला कंकड़वाला निवासी सुहैल, मोहल्ला तकियावाला निवासी मदलून, गांव बुकलाना निवासी गजेंद्र व अमित, गांव किरयावली निवासी उमेश व प्रशांत के खिलाफ रात्रि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पर रात्रि साढ़े 10 बजे बस स्टैंड पर एक दूसरे से सटे होकर बैठने का आरोप है। इनके खिलाफ महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि इनके खिलाफ चार्जशीट भेजी जाएगी।
विज्ञापन