{"_id":"607197368ebc3ed8312d4508","slug":"ghaziabad1618057014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: धार्मिक स्थलों पर न जुटे भीड़, धर्मगुरुओं से अपील","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना: धार्मिक स्थलों पर न जुटे भीड़, धर्मगुरुओं से अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला पंचायत सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आगामी नवरात्रि और ईदुल फितर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे डीएम ने धर्म गुरुओं से धार्मिक स्थलों पर भीड़ न जुटने देने की अपील की है।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के संभ्रान्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर मन्दिर एवं मस्जिदों में लोगों को न आने की अपील करते हुए संक्रमण से बचाव किया जाए। नवरात्रि पर्व के संबंध में मन्दिर के पुजारियों एवं व्यवस्थापकों से अपील की है कि श्रद्धालुओं को मन्दिर में आकर पूजा पाठ न करने की अपील करते हुए घरों में अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ करने को प्रोत्साहित करें। मस्जिदों में ईद उल फितर पर्व के दृष्टिगत घरों में ही नमाज अदा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विगत पर्वों पर घरों में ही लोगों द्वारा अपनी पूर्ण आस्था के साथ पर्व मनाए गये हैं, उसी प्रकार इस बार भी पर्व अपने घरों में ही मनायें। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपना, अपने परिवार एवं आस-पास के लोगों के कोरोना संक्रमण से जीवन की सुरक्षा के संबंध में जागरूक करें। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर वैक्सीन लगवाने को भी कहा। बैठक में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एडीएम फाइनेंस सहदेव कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन