{"_id":"60704a908ebc3ee61e7ce993","slug":"ghaziabad1617971856","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में युवक को घर मे बंधक बनाकर की मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुपयों के विवाद में युवक को घर मे बंधक बनाकर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूवा में कुछ लोगों ने रुपयों के विवाद में एक युवक को अपने घर पर बुलाकर कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। दबंगों की पिटाई से पीड़ित युवक बेहोश हो गया। पीड़ित ने महिला समेत चार आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरूवा निवासी इकराम पुत्र असगर ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उससे गांव के ही गुड्डू ने कुछ रुपये लिए थे। उसके द्वारा लगातार रुपयों का तकादा किया जा रहा था। बुधवार को आरोपी गुड्डू द्वारा उसे अपने घर पर बुलाया गया। वहां पर गुड्डू ने अपने भाई अमन, पत्नी पिंकी उर्फ आईशा और पिता नसीम के साथ मिलकर उसे कमरे में बंधक बना लिया। कमरे में बंधक बनाकर उसकी लाठी-डंडे एवं लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई की गई। पिटाई से पीड़ित इकराम बेहोश हो गया। इकराम ने होश में आने पर किसी तरह अपनी जान बचाई। कोतवाली देहात प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गुड्डू, अमन, नसीम एवं पिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन