फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी और दो बेटियों का हत्यारोपी सईद पुलिस की पकड़ से दूर

पत्नी और दो बेटियों का हत्यारोपी सईद पुलिस की पकड़ से दूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। माजरा अंबेडकर नगर में मां और दो बेटियों की हत्या के मामले को 36 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपी सईद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया गया कि आरोपी वारदात के बाद साइकिल लेकर भागा था, पुलिस को अभी आरोपी की साइकिल भी बरामद नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
तीन मार्च को शिकारपुर देहात क्षेत्र के माजरा अंबेडकर नगर में सईद ने घर में सो रही अपनी पत्नी शकीला, दो पुत्री रजिया व शबाना की हथौड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। जबकि, तीसरी बेटी सुल्ताना को सिर में गम्भीर चोट पहुंचाई थी। जिसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने की बाद आरोपी सईद घर से भाग गया था। मामले में आरोपी के पुत्र शमशाद ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सईद घर से साइकिल पर सवार होकर गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसकी रिश्तेदारी में दबिश देकर पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। माना जा रहा है कि 10-12 साल पहले वह पंजाब में नौकरी करता था। पुलिस सभी स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन, 36 दिन बाद भी जनपद की हाईटेक पुलिस सईद को पकडऩे में फेल साबित हो रही है। हालांक, अफसर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दंभ भर रहे हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सईद को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed