फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। पीडि़ता की शिकायत पर देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी आसमीन उर्फ हस्सो ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासीा युवक दिलशाद के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान  दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। साथ ही आरोपियों ने मारपीट की बाद उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। देहात कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार ससुरालीजनेां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed