{"_id":"606efe888ebc3ee64b5f2ba1","slug":"ghaziabad1617886856","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि पर होगी कड़ी सुरक्षा, 18 मजिस्ट्रेट लगाए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नवरात्रि पर होगी कड़ी सुरक्षा, 18 मजिस्ट्रेट लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। आगामी चैत्र मास की नवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। डीएम ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थों को आदेश जारी कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र मास में नवरात्रि का पर्व आगामी 13 अप्रैल को प्रतिपक्ष से प्रारंभ होगा। रामनवमी का पर्व 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान हिन्दू श्रद्धालु व्रत, उपवास रखते हैं। देवी मंदिरों में देवी पूजन, देवी जागरण, रामायण पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाती हैं। जिसमें झांकियां और बैंड बाजे सम्मिलित होते हैं। देवी मंदिरों में सुबह और शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का आवागमन रहता है। डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि साम्प्रदायिक दृष्टि से जनपद अति संवेदनशील रहा है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मिश्रित इलाकों, संवेदनशील और अति संवेदशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
इन स्थानों पर होगी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी
1. एडीएम प्रशासन -- तहसील सदर, सिकंदराबाद और स्याना क्षेत्र
2. एडीएम वित्त एवं राजस्व -- तहसील खुर्जा, शिकारपुर, डिबाई और अनूपशहर क्षेत्र
3. सिटी मजिस्ट्रेट -- नगर क्षेत्र बुलंदशहर
4. एसडीएम सदर -- तहसील सदर, बुलंदशहर क्षेत्र में
5. एसडीएम खुर्जा -- तहसील खुर्जा क्षेत्र में
6. एसडीएम सिकंदराबाद -- तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र में
7. एसडीएम अनूपशहर -- तहसील अनूपशहर क्षेत्र में
8. एसडीएम स्याना -- तहसील स्याना क्षेत्र में
9. एसडीएम डिबाई -- तहसील डिबाई क्षेत्र में
10. एसडीएम शिकारपुर -- तहसील शिकारपुर क्षेत्र में
11. तहसीलदार डिबाई -- गांव बेलौन क्षेत्र में
12. लक्ष्मीकांत सरोज, सहायक चकबंदी अधिकारी शिकारपुर -- पहासू क्षेत्र में
13. तहसीलदार शिकारपुर -- छतारी क्षेत्र में
14. तहसीलदार स्याना -- बीबीनगर क्षेत्र में
15. अमित कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी शिकारपुर -- खानपुर क्षेत्र में
16. तहसीलदार अनूपशहर -- थाना आहार क्षेत्र में
17. तहसीलदार सदर -- औरंगाबाद क्षेत्र में
18. मातवर सिंह, चकबन्दी अधिकारी खुर्जा -- गुलावठी क्षेत्र में
खुफिया तंत्र को भी किया गया एक्टिव
डीएम द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व उसके एजेंटो द्वारा कानूनी व्यवस्थाओं को प्रभावित करने की आशंका भी वुकत की गई है। इसके चलते खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन