फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पति-पत्नी पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

पति-पत्नी पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हात्माबाद में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हात्माबाद निवासी अबरार अहमद ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उसका भतीजा अफसर अपनी पत्नी के साथ रहता है। गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। बुधवार को आरोपियों द्वारा उसके भतीजे अफसर के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जब उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव हात्माबाद निवासी इरफान, अकरम मुल्ला, शमसू कमर, अकरम, रजी, सौगात, शाहिल और खुर्जा निवासी रोहताश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed