{"_id":"606efdfd8ebc3ec89440e30d","slug":"ghaziabad1617886717","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले सामने आए हैं। एक अपहृत लड़की के परिजनों को आरोपी पक्ष द्वारा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। नगर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 5 अप्रैल की सुबह उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। इसका पता चलने पर उनके द्वारा आरोपी युवक के परिजनों से मिलकर शिकायत की गई तो आरोपियों द्वारा उनसे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने आरोपी गौरव, सौरभ और शेरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे मामले में नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत 5 अप्रैल की दोपहर को ही उसकी 20 वर्षीय पुत्री को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। उसने सभी संभावित स्थानों पर पुत्री को तलाश कर लिया है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। नगर पुलिस ने आरोपी अमित, छोटू निवासी और काजल पत्नी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवतियों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन