फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक समेत नाले में पड़ा मिला लापता युवक का शव

बाइक समेत नाले में पड़ा मिला लापता युवक का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक समेत नाले में पड़ा मिला लापता युवक का शव
चांदपुर रोड पर नाले में मील शव को बाहर निकलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चांदपुर रोड पर एक युवक का शव और उसकी बाइक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का संतुलन बिगड़ने से उसके बाइक समेत नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मोहम्मद शाकिब (20) टाइल्स का काम करता है। बुधवार रात करीब 12 बजे शाकिब किसी स्थान पर काम समाप्त करने के बाद बाइक लेकर घर के लिए निकला था। घर पर न पहुंचने पर परिजनों ने ठेकेदार को कॉल कर पूछा तो उसने बाइक लेकर निकलने की बात बताई थी। परिजन उसका इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह तक उसके न लौटने और कोई संपर्क न होने पर परिजन उसकी गुमशुदगी की तहरीर लेकर नगर कोतवाली पहुंच गए। उसी दौरान नगर पुलिस को सूचना मिली कि चांदपुर रोड पर एक युवक का शव और बाइक नाले में पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकलवाया तो उसकी शिनाख्त शाकिब के रूप में हुई। शव देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नाले के समीप ही तीव्र मोड़ है, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर किसी वाहन से बचने के प्रयास में शाकिब की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और चोट लगने की वजह से शाकिब बाहर नहीं आ सका। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में युवक की नाले में गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed