{"_id":"606b27828ebc3ed94a218ca7","slug":"ghaziabad1617635202","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क निकले तो हुई कार्रवाई, शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिना मास्क निकले तो हुई कार्रवाई, शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। सरकार के निर्देश के बावजूद मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान सोमवार शाम से शुरु हो गया है। शहर के कालाआम, भूड़ चौराहा सहित अन्य मार्गों पर पुलिस ने बिना मास्क वाले लोगों को रोक-रोक कर चालान काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को लेकर घर से बाहर निकलने वाले को मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बावजूद अधिकतर लोग बाजार में बिना मास्क के खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिले में मास्क जांच अभियान शुरू करवा दिया है। सोमवार शाम को शहर के मुख्या चौराहों पर पुलिस ने आते-जाते ऐसे लोगों को रोकना शुरू कर दिया है, जो बिना मास्क के घूम रहे हैं। अभियान के दौरान जगह जगह गाड़ी रोक बिना मास्क लगाकर घूमने वाले कुछ को चेतावनी दी तो कुछ के चालान काटे। एसएसपी ने बताया कि अब अभियान में और सख्ती की जाएगी, इसलिए सभी लोग व्यक्तिगत जिम्मेदारी को समझते हुए मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन