फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। साथ ही महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। बाद में आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। 
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 23 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान मौहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी जावेद, शाहिल, गोलू और चांद उसके घर में घुस आए। साथ ही आरोपियों ने पीडि़त व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीडि़त की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी भी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed