{"_id":"606b0d438ebc3ec39e72afd2","slug":"ghaziabad1617628483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से निकली विवाहिता से मारपीट, दी हत्या की धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कचहरी से निकली विवाहिता से मारपीट, दी हत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। खुर्जा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता पर आरोपियों ने न्यायालय परिसर के बाहर फैसला न करने पर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर चले गए। मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी प्रियंका ने तहरीर देकर बताया कि उसका गाजियाबाद निवासी युवक रविंद्र व अन्य से विवाद चल रहा है। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को पीडि़ता न्यायालय में उक्त मामले में तारीख करने के लिए आई थी। जहां आरोपी रविंद्र व अन्य लोग भी आए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता पर मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। लेकिन, पीडि़ता ने फैसला करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ न्यायालय परिसर के बाहर जमकर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन