फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खेल के मैदान व तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

खेल के मैदान व तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लखावटी ब्लाक के गांव मुढ़ी बकापुर में खेलकूद के मैदान एवं गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने एक ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। सोमवार को संगठन के सदस्य मनजीत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि मुढ़ी बकापुर में पिछले लंबे समय से गांव के बीचों-बीच स्थित पीर वाली तालाब में गंदगी एवं मिट्टी होने के कारण दलदल बन चुकी है। जिस कारण तालाब ओवरफ्लो होकर तालाब का गंदा पानी गांव के मुख्य रास्तों पर बह रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांव की आबादी लगभग 15 हजार के करीब है। उन्होंने कहा कि गांव में खेल के मैदान बनना जरूरी है। मैदान बनने के बाद गांव के युवा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गांव में अभ्यास कर सकेंगे। इस इस मौके पर मनजीत, बॉबी गुर्जर, चौधरी प्रवीण भारतीय, जाकिर अली, इमरान खान, ओंकार सिंह गुर्जर, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed