{"_id":"606b0ce98ebc3e8ccb01ffd4","slug":"ghaziabad1617628393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के शक पर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेड़ काटने के शक पर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। पेड़ काटने का शक करने पर थाना छतारी के गांव राहतगंज हंसगढ़ी में दबंग परिवार ने पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। अधेड़, उसकी पत्नी व बेटियों को बुरी तरह से पीटा गया। खून से लथपथ परिवार तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो दारोगा ने तहरीर फाड़ कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद पूरा परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
छतारी के गांव राहतगंज हंसगढ़ी निवासी चंद्रपाल सिंह, अपनी पत्नी रूपवती और दो बेटियों के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। खून से लथपथ कपड़े पहने चंद्रपाल ने बताया कि, पड़ोसियों के बाग के किसी ने पेड़ काट लिए। इसका शक उन्हें उन पर था और इसी बात को लेकर शनिवार रात उक्त परिवार ने घर में घुस कर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में पत्नी व दो बेटियों के भी सिर फोड़ दिए। शोर मचने पर और लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। चंद्रपाल ने बताया कि वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद दारोगा ने गाली-गलोच कर तहरीर फाड़ दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन