फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्काउट गाइड शिविर में पंजाब टोली बनी विजेता

स्काउट गाइड शिविर में पंजाब टोली बनी विजेता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड शिविर में पंजाब टोली बनी विजेता
स्काउट गाइड शिविर में पंजाब टोली बनी विजेता - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित...
विज्ञापन
सबहेड: हाईटेक इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय स्काउट व गाइड शिविर का हुआ समापन - हरियाणा की टोली ने दूसरा और उत्तराखंड की टोली ने तीसरा स्थान हासिल किया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित हाईटेक इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय बीएड के स्काउट एवं गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में बीएड की छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की टोलियों के जरिए उसकी संस्कृति, खानपान और पहनावे का प्रदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृति रंगों से सराबोर पंजाबी टोली की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। शिविर में दूसरा पुरस्कार हरियाणा और तीसरा पुरस्कार उत्तराखंड टोली की छात्राओं को मिला। समारोह के आखिरी दिन मुख्य अतिथि सूचना एवं संचार मंत्रालय में अधिकारी योगिता राठी, संस्थान के वाइस चेयरमैन डा. विहंग गर्ग और प्राचार्या डा. उपासना जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में छात्राओं ने आकर्षक टेंट बनाना, गांठें बनाना, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य प्रशिक्षण हासिल किया। इस मौके पर डीन डा. शालीन शर्मा, निदेशक डा. पंकज मिश्रा, विवेक चोपड़ा, अशोक मिश्रा तनु गुप्ता, नवीन तेवतिया, सपना पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे। -------

स्काउट गाइड शिविर में पंजाब टोली बनी विजेता
स्काउट गाइड शिविर में द्वितीय स्थान पर रही हरियाणा की टोली - फोटो : Amar Ujala
स्काउट गाइड शिविर में द्वितीय स्थान पर रही हरियाणा की टोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed