फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रंजिशन आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

रंजिशन आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अवंतिका नगर भूड में दबंग युवकों ने रंजिशन एक युवक पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के मोहल्ला अवंतिका नगर भूड निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र भानूप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसका पुत्र सचिन मोहल्ले में ही एक दुकान पर था। मोहल्ले के कुछ युवक उसके पुत्र से रंजिश मानते हैं। इन युवकों ने उसके पुत्र सचिन को पकड़ लिया और अभद्रता करने लगे। पुत्र के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडे एवं सरियों से हमला कर दिया। हमले में उनका पुत्र घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक गाली-गलौच करते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजू, रंजीत उर्फ सेठी, विशाल, अभिषेक उर्फ टाईटन, रितिक, रूपेश और लाला निवासी अवंतिका नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed