{"_id":"604a0eff8ebc3ed82e4a2e6e","slug":"ghaziabad1615466239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में मां-बेटी के साथ मारपीट, हत्या की धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कचहरी परिसर में मां-बेटी के साथ मारपीट, हत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी परिसर में एक महिला और उसकी पुत्री से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में नगर पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर हैं।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर छह निवासी नौशवा पत्नी खुर्शीद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों एक मामले में कचहरी परिसर गई थीं। वहां पर मोहल्ला इस्लामाबाद की ही आरोपी अलका उर्फ जानवी और सरिता ने उसके साथ गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई की। साथ ही उनकी पुत्री व अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी महिलाएं भाग निकलीं। नगर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन