{"_id":"604a0eda8ebc3e8d39131243","slug":"ghaziabad1615466202","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में रही भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिवालयों में रही भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ व जल लेकर आए।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कस्बा क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाए और आहार क्षेत्र के शिवमंदिर में अपनी कांवड़ चढ़ाई। बम-बम के नारों के चलते वातावरण भी शिवमय हो गया। काफी युवाओं की टोलियां भी हरिद्वार से जल लेकर आईं तथा क्षेत्र के शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही के चलते भारी भीड़ रही। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि भी चढ़ाया।
विज्ञापन