फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी टाटा मैजिक, दो की मौत

सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी टाटा मैजिक, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नेशनल हाइवे 91 पर देहात कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ की ओर जा रहा टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि, मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमे सवार दो युवकों की मौके पर नही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी शाहिद (28) मैजिक पर कबाड़ ढोने का काम करता था। बुधवार को भी आर्डर मिलने के बाद वह बुलंदशहर के लिए निकला था। इस बार वह अपने साथ अपने एक साथी सलमान (18) और 17 वर्षीय तौहिद निवासी जमालपुर अलीगढ़ को भी ले आया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह बुलदंशहर से बोरों में कबाड़ उठाने के बाद तीनों लौट रहे थे। जब मैजिक सवार देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर पहुंचे तो मैजिक सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक का केबिन पूरी तरह स क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसमे सवार तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने शाहिद व सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि तौहिद को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
केबिन काटकर बाहर निकले युवक बताया गया कि मैजिक चालक शाहिद और सलमान केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस ने केबिन कटवाकर बाहर निकाला। साथ ही उनके परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। गंभीर घायल युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर सिया गया है। - विवेक शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed