फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुकान में कूमल कर हजारों का माल किया चोरी

दुकान में कूमल कर हजारों का माल किया चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
दुकान में कूमल कर हजारों का माल किया चोरी
देहात कोतवाली के गांव नीमखेड़ा में दुकान में किया गया कूमल। - फोटो : Amar Ujala
बुलदंशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में बदमाशों ने एक दुकान में सेंध लगा कर चोरी कर ली। सुबह होने पर जब दुकान मालिक ने शटर उठाया तो चोरी का पता लगा। थाने पर तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के गांव नीमखेड़ा निवासी आरिफ की हार्डवेयर की दुकान है। अन्य दिनों की तरह बुधवार रात को भी वह दुकान बंद कर घर लौट गया था। बृहस्पतिवार सुबह लौटा और शटर उठाया तो चोरी का पता चला। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही यूपी-112 पर दी, जिसके पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। आरिफ ने बताया कि चोर दुकान से कई तरह की मशीन चोरा कर ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। चोरी की तहरीर कोतवाली देहात में दे दी है। देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed