{"_id":"604a0e108ebc3ecad7079770","slug":"ghaziabad1615466000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर महोत्सव के साउंड ठेके में हुआ खेल, अफसरों से शिकायत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुलंदशहर महोत्सव के साउंड ठेके में हुआ खेल, अफसरों से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव के साउंड ठेके को दिए जाने में भ्रष्टाचार की गंध आ रही है। शिकायत और जानकारी के बावजूद सरकारी घाटे में यानी मात्र 8.60 लाख रुपये में दिए गए ठेके को निरस्त भी नही किया गया है। जबकि, दूसरे ठेकेदार ने आपत्ति दर्ज कराते हुए 10.50 लाख में ठेका देने की अर्जी भी लगाई थी। वहीं अफसरों का कहना है कि ठेका नियमानुसार ही दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत 22 फरवरी को बुलंदशहर महोत्सव की तहबाजारी का ठेका 1 करोड़ 12 लाख में छोड़ा गया था। इसी क्रम में साउंड का ठेका 8 लाख 60 हज़ार में छोड़ा गया। साउंड की बोली में तीन ठेकेदारों ने हिस्सा लिया था। पहली बोली सुबोध सिंह ने 8 लाख रुपये लगाई, जबकि दूसरी बोली 20 लाख 45 हज़ार रुपये की लगाई गई। तीसरा ठेकेदार दानिश बोली इस वजह से नहीं लगा सका कि अंतिम बोली की रकम 20 लाख 45 हज़ार रुपये थी। दानिश ने ठेका प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ठेके को 10 लाख 50 हज़ार रुपये में लेने की अर्जी लगा दी। लेकिन, इसके बावजूद ठेका 8 लाख 60 हज़ार रुपये में सुबोध सिंह को दे दिया गया। जबकि नियमानुसार जब एक बोलीदाता ठेका न उठाएं तो दूसरे बोलीदाता को ठेका छोड़ा जाएगा और अगर कोई आपत्ति दर्ज करता है तो आपत्ति का निस्तारण नहीं होने पर ठेके को निरस्त कर पुन: ठेके की बोली लगाई जाएगी और नए सिरे से ठेका छोड़ा जाएगा। वहीं दानिश का आरोप है कि जिस शख्स को 8 लाख 60 हज़ार में साउंड का ठेका छोड़ा गया उसी शख्स ने दूसरे नम्बर पर अपने डमी कंडीडेट से 20 लाख 45 हजार रुपये की बोली लगवाई , जिससे कि तीसरा ठेकेदार बोली न लगा सके। प्लानिंग के तहत 20 लाख 45 हजार रुपये की बोली लगाने वाले ठेकेदार को अनुपस्थित दिखाकर महज़ 8 लाख 60 हज़ार रुपये में साउंड का ठेका ले लिया गया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह का कहना है कि बोली नियमानुसार कराई गई है। कोई शिकायत है तो उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन