फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर करहेड़ा में निकाला कैंडल मार्च

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर करहेड़ा में निकाला कैंडल मार्च

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर करहेड़ा में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
- समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाला मार्च माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  वार्ड नंबर 45 न्यू करहेड़ा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने समाजवादी महिला सभा व क्षेत्रीय महिलाओं ने कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ  राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राज देवी चौधरी एवं सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरण कालिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल अपना विरोध जताया।
कानपुर में हुई निंदनीय घटना के लिए सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल बन गया है । महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। कैंडल मार्च निकालने में मुख्य रूप से अंजू वैद्य, इंदिरा देवी, कुंता देवी, सरिता,  अमेरिकन सैफी, हरबती बढ़ाना, सुमन देवी, पूजा पहाड़ी, सिमरन  आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed