{"_id":"60325b4b8ebc3ee94d3ca10a","slug":"ghaziabad1613912907","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, हुआ गर्भपात","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गर्भवती विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, हुआ गर्भपात
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ससुरालीजनों ने गर्भवती होने के बावजूद विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने चार ससुरालीजनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी पीड़ित विवाहिता के अनुसार करीब दो साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते दिनों उसके गर्भवती होने के बावजूद ससुरालीजनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसका पता चलने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे अपने साथ बुलंदशहर ले आए। यहां उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने ससुरालीजनों की पिटाई से गर्भपात होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन