फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जांच अधिकारी बदल कर कार्रवाई कराने की मांग

जांच अधिकारी बदल कर कार्रवाई कराने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद विकास खंड के गांव सनोटा निवासी पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि 9 नवंबर 2020 को 3 सदस्यीय समिति द्वारा किए गए कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए उसने शपथ पत्र दिया था। जिसके बाद 2 दिसंबर 2020 को एक शिकायती पत्र दिया, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन, इस मामले में 5 दिसंबर 2020 को खंड विकास अधिकारी सिकंदराबाद ने तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सनोटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। समिति के अध्यक्ष और सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत की गई, जिसमें ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ खंड विकास अधिकारी ने गत 2 जनवरी को संयुक्त तकनीकी जांच करने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष सिंह और अवर अभियंता ग्रामीण विकास क्षेत्रपाल सिंह को नामित किया था। साथ ही 7 जनवरी 2021 तक जांच कर आख्या पेश करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित ने डीएम से मामले में जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed