{"_id":"6031192e8ebc3ee94f44de36","slug":"ghaziabad1613830446","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, यातायात नियमों का करें पालन- डीएम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, यातायात नियमों का करें पालन- डीएम
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम शनिवार को नगर के ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में आयोजित किया गया। समारोह में डीएम ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। यातायात के नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रविन्द्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गान का गायन किया। साथ ही कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागों द्वारा किए गये कार्यों की भी जानकारी दी गई। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आई छात्रा श्री अग्रवाल, द्वितीय दुष्यंत कुमार एवं तृतीय स्थान पर राधिका अग्रवाल समेत अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को धनराशि का चैक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित लगाये गये संकेतकों का वाहन चलाते समय पालन कर सुरक्षित वाहनों का संचालन करें। सुरक्षित वाहनों का संचालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, जिससे स्वयं, अपने परिवार एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा हो सके। वहीं डीएम ने यातायात पुलिस की भी सराहना की। कार्यक्रम में एडीएम रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी, सीओ सिटी, एआरटीओ प्रशासन, प्रवर्तन व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन