{"_id":"60310ab08ebc3ee90f50119b","slug":"ghaziabad1613826736","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले बाजारों में चलेगा अभियान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
त्योहारों से पहले बाजारों में चलेगा अभियान
विज्ञापन
त्योहारों से पहले बाजारों में चलेगा अभियान
विज्ञापन
- फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से भी होगी उत्पादों की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। सभी टीमों को विभाग ने अलर्ट किया है, जिससे मिलावटी उत्पादों की बिक्री को रोक जा सके। इसके अलावा विभाग का प्रयास होगा कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल वैन से भी मौके पर उत्पादों की जांच कराई जाए।
जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि त्योहार से पहले बाजारों में अभियान शुरू होगा। इसके लिए टीमों को गठित किया जाएगा। व्यापारियों को जागरूक करने के साथ ही व्यापार मंडलों का सहयोग विभाग लेगा। पिछले वर्ष मोबाइल वैन लैब से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई थी। इस बार भी प्रयास होगा कि मंडल से मोबाइल वैन को जांच के लिए बुलाया जाए। इसमें स्थानीय लोग उत्पादों की जांच करा सकें इसके लिए आरडब्ल्यूए की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने बताया की तीन दिन अभी मोबाइल वैन से अभियान चलाया गया था। इसके अलावा व्यापारियों से भी विभाग ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर से सावधान रहने की अपील की है। पिछले दिनों विभाग ने इस तरह के लगातार मामले पकड़े थे। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि बाजार में लाइसेंस या किसी अन्य विभागीय काम के लिए कोई शुल्क मांगे तो कार्यलय में जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन