फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आदेश के बावजूद मुकदमा नही किया दर्ज, हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर

आदेश के बावजूद मुकदमा नही किया दर्ज, हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर को एसएसपी के आदेश पर तीन दिन तक मुकदमा दर्ज ना करना भारी पड़ गया। जानकारी होने पर एसएसपी ने हेड मोहर्रिर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत छह फरवरी को एक पीड़ित ने एसएसपी से किसी मामले को लेकर शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। उक्त प्रकरण में एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बताया गया कि उक्त मामले में एसएसपी के आदेश के बावजूद थाने पर तैनात हेड मोहर्रिर ने 9 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण की अब एसएसपी को जानकारी हुई, जिस पर उन्होंने हेड मोहर्रिर से 3 दिन तक मामला दर्ज न करने का कारण भी पूछा। साथ ही एसएसपी ने हेड मोहर्रिर मनवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के बावजूद तीन दिन तक लापरवाही बरतने को लेकर हेड मोहर्रिर पर कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed