फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी ने बिना तलाक़ कर ली दूसरी शादी, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

पत्नी ने बिना तलाक़ कर ली दूसरी शादी, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। साथ ही अब आरोपी पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर पीड़ित को तंग कर रही है। बीते दिनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की, साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 2013 को अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन, बाद में पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा है। पीड़ित पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पत्नी ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। साथ ही आत्महत्या करने की धमकी भी दी। आरोप है कि कुछ समय पूर्व पत्नी ने धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है। जबकि पीड़ित को तलाक नहीं दिया गया है। वहीं अब आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। आरोप है कि गत 12 फरवरी को उसकी पत्नी और उसके भाई ने पीड़ित के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख, आरोपी उसे हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed