फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रंगरेलियां मनाने पहुंचे युगल को लोगों ने दबोचा

रंगरेलियां मनाने पहुंचे युगल को लोगों ने दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
बलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी स्थित फ्लैट में रंगरेलियां मनाने पहुंचे युवक-युवती को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। बताया गया कि इस दौरान लोगों ने युवक और उसके चालक  की जमकर पिटाई कर दी। बाद में युवक ने खुद को एक पुलिस अधिकारी का भाई बताकर अपनी जान बचाई। लोगों नेबाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अपनी प्रेमिका को लेकर रंगरेलियां मनाने गंगानगर कालोनी स्थित एक फ्लैट में पहुंचा था। आसपास के लोगों ने युवक-युवती को देख लिया। बताया गया कि युवक पहले भी कई बार वहां आ चुका था। लोगों ने एकत्र होकर युवक-युवती को पकड़ लिया और युवक एवं उसकी गाड़ी के चालक की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने खुद को एक पुलिस अधिकारी का भाई बताया और माफी मांगते हुए भविष्य में गलत हरकत न करने का आश्वासन दिया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed