फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, गर्भवती महिला की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, गर्भवती महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव गंगेरूवा फ्लाई ओवर के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी कपिल पुत्र सत्यपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी सुधा (33वर्ष) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती थी। गांव गंगेरूवा फ्लाई ओवर के पास पहुंचते ही उसकी बाइक में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कपिल और उसकी गर्भवती पत्नी सुधा गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक घायल सुधा की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed