फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुआ दीवार लगाने का कार्य

पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुआ दीवार लगाने का कार्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चांदपुर रोड स्थित एक अनाधिकृत कालोनी और अधिकृत कॉलोनी के मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में दीवार लगाने के कार्य शुरू हो गया है। वहीं अब अनाधिकृत कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वाले लोग बुरी स्थिति में फंस गए हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते लोगों के विरोध की आवाजें दबकर रह गईं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चांदपुर रोड पर अमरमाया कालोनी बनी हुई है। यह कालोनी बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत बताई जा रही है। इसी कालोनी के बराबर में किसी व्यक्ति द्वारा बाग खरीदकर उस पर प्लाटिंग कर दी गई है। करीब 50 से अधिक लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए हैं। अभी तक इस अनाधिकृत कालोनी के लोगों द्वारा अमरमाया कालोनी के रास्ते का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब अमरमाया कालोनी के लोगों द्वारा विरोध करते हुए रास्ता बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमरमाया कालोनी वाले रास्ते को बंद करने के लिए दीवार लगाने का काम शुरू हो गया। नगर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कई महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चल सकी। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर दीवार लगाने की कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed