फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वेंक्टेश्वर एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच

वेंक्टेश्वर एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
वेंक्टेश्वर एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
- वंश गोयल को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को वेंक्टेश्वर एकेडमी और रोहतक रोड जिमखाना टीम के बीच मैच खेला गया। आरआर जिमखाना ने 33.3 ओवर में 115 रन का स्कोर बनाया। वेंक्टेश्वर एकेडमी ने 27.1 ओवर में 118 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। वंश गोयल को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।    
आरआर जिमखाना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया।  टीम से अभिषेक कुमार ने 34 रन और श्रेष्ठ यादव के बल्ले से भी 24 रन निकले। इनकी बदौलत टीम ने 115 रन बनाकर लक्ष्य दिया। गेंदबाज आकाश सिंह और वंश गोयल को तीन-तीन विकेट मिली। जबकि आयुष सिंह को दो विकेट प्राप्त हुईं। वहीं वेंक्टेश्वर एकेडमी ने 27.1 ओवर में 118 रन बना लिए। जिसमें मानव चावला ने 41 रन और नमित नाबाद 26 रन की पारी खेल सके। टीम ने इस मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। गेंदबाज नीरज यादव और ध्रुव घई ने दो-दो विकेट ली। वंश गोयल को मैन ऑफ द मैच की टॉफी देकर पुरस्कृत किया।  
विज्ञापन
------------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed