फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्भवती विवाहिता पर ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला

गर्भवती विवाहिता पर ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
- आरोपियों की पिटाई से पीड़िता का हुआ गर्भपात, एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
- दिसंबर 2019 में दिल्ली निवासी युवक से हुआ था विवाह बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को गर्भवती होने के बावजूद उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से विवाहिता का गर्भपात हो गया। पीडि़ता ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त विवाहिता लक्ष्मी ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि दिसंबर 2019 को उसकी शादी दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र निवासीा युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन, ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक कार की मांग करते हुए उसका उत्पीडऩ किया जाने लगा। आरोप है कि गत चार फरवरी को आरोपी ससुरालीजनों ने गर्भवती होने के बावजूद उसे बुरी तरह मारापीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से भी निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed