फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रैक्टर से ट्रक में मामूली भिड़ंत के बाद दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

ट्रैक्टर से ट्रक में मामूली भिड़ंत के बाद दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ में ट्रैक्टर और ट्रक की मामूली भिड़ंत के बाद ट्रेक्टर सवार दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। आरोपियों द्वारा तमंचे से फायरिंग भी की गई और एक युवक की सोने की चेन छीन ली गई। देहात पुलिस ने आठ नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी विपिन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर को किसी काम से अपने भाई के साथ ट्रैक्टर से गांव गंगेरूआ की तरफ गया था। गांव गंगेरूआ के पास एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर ट्रक चालक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां मौजूद गांव गंगेरूआ निवासी दिलशाद, ननुवा, राशिद, वसीम, मुस्तकीम, अरबाज एवं मुर्सलीन आदि ने उन दोनों भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया। उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश भी की। वारदात के दौरान किसी आरोपी द्वारा उनके गले से सोने की चेन भी चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद और ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed