फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कॉलोनी के रास्ते में दीवार बनाने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

कॉलोनी के रास्ते में दीवार बनाने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनाधिकृत कालोनी में प्लॉट खरीदकर मकान बनाए जाने से 50 से अधिक परिवार संकट में आ गए हैं। अभी तक अनाधिकृत कालोनी के लोगों द्वारा प्राधिकरण से स्वीकृत अमरमाया कालोनी के रास्ते का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब कालोनी के लोगों ने आपत्ति जताते हुए दीवार लगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जिसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चांदपुर रोड पर अमरमाया कालोनी बनी हुई है। यह कालोनी बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत बताई जा रही है। इसी कालोनी के बराबर में किसी व्यक्ति द्वारा बाग खरीदकर उस पर प्लाटिंग कर दी गई है। करीब 50 से अधिक लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए हैं। अभी तक इस अनाधिकृत कालोनी के लोगों द्वारा अमरमाया कालोनी के रास्ते का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब अमरमाया कालोनी के लोगों द्वारा विरोध करते हुए रास्ता बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दोनों कालोनी के लोगों के बीच तनाव की स्थिति है। बुधवार रात को इसकी जानकारी मिलने पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed