फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑनलाइन पोर्टल पर समाधान की लगाई झूठी आख्या

ऑनलाइन पोर्टल पर समाधान की लगाई झूठी आख्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल पर समाधान की लगाई झूठी आख्या
विज्ञापन
- बिजली के झुके हुए खंभों को सही कराने को लेकर स्थानीय निवासी ने की थी शिकायत - विद्युत विभाग ने शिकायत का किया झूठा समाधान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-15 शिखर एंक्लेव की ओर जाने वाली सड़क पर झुके हुए बिजली के खंभे की शिकायत स्थानीय लोगों ने सीएम पोर्टल पर की थी। वहीं अब विद्युत विभाग द्वारा इस ऑनलाइन शिकायत के झूठ समाधान की आख्या लगा दी है जबकि मौके पर कोई काम नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जमीन की ओर झुके हुए इस खंभे को ठीक कराने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी। जिसके जवाब में विद्युत विभाग ने जो आख्या लगाई है वह चौंकाने वाला है। संदीप गुप्ता ने कहा कि न तो कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचा और न ही कोई कर्मचारी ही खंभा ठीक करके गया है। बावजूद इसके विभाग द्वारा समाधान की झूठी आख्या लगा दी है। संदीप गुप्ता का आरोप है कि ऐसा कई बार हुआ जब अधिकारियों ने शिकायत के समाधान की झूठी आख्या लगा दी है। हालांकि संदीप गुप्ता ने इस झूठी आख्या के खिलाफ एक बार फिर से खंभे की तस्वीर के साथ ऑनलाइन शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed