फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हरि सिंह एकेडमी ने एसआरके टेक्नोलॉजी को 122 रन से दी शिकस्त

हरि सिंह एकेडमी ने एसआरके टेक्नोलॉजी को 122 रन से दी शिकस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
हरि सिंह एकेडमी ने एसआरके टेक्नोलॉजी को 122 रन से दी शिकस्त 
विज्ञापन
- प्रांजल सैन को 75 रन के लिए स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच मिला  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। मोहन मिकिंस मैदान पर बृहस्पतिवार को हरि सिंह एकेडमी और एसआरके टेक्नोलॉजी टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर एसआरके टेक्नोलॉजी ने गेंदबाजी की। हरि सिंह एकेडमी ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाए। दूसरी पारी में एसआरके टेक्नोलॉजी 28.3 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। उसे 122 रन से हार का सामना करना पड़ा। प्रांजल सैन को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।  ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हरि सिंह ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 265 रन का स्कोर बनाया। प्रांजल सैनी ने 61 गेंदों में 75 रन की सर्वाधिक पारी खेली। जबकि मानव गोयल ने 32 गेंद में अर्ध शतक लगाया। वहीं तनुज गोयल 46 रन बनाकर हॉफ सेंचुरी से चूक गए। गेंदबाज अरविंद वर्मा ने 47 रन पर दो विकेट ली।
विज्ञापन
एसआरके टेक्नोलॉजी से अ रविंद वर्मा (26) रन और विमल भी 26 रन का योगदान दे सके। जबकि अंशुमन नाबाद 33 रन बनाकर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 28.3 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। हरि सिंह एकेडमी के अमितोष सिंह ने तीन विकेट, पुनीत और हर्षित व चेतन को दो-दो विकेट की सफलता मिली। इनकी बदौलत टीम ने 122 रन से मुकाबला जीत लिया। इस टीम के प्रांजल सैन को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed