फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कड़कड़ मॉडल में जनसमस्याओं का अंबार, फूटा लोगों का गुस्सा

कड़कड़ मॉडल में जनसमस्याओं का अंबार, फूटा लोगों का गुस्सा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
कड़कड़ मॉडल में जनसमस्याओं का अंबार, फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
- गुस्साए लोगों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जाहिर की नाराजगी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल में जनसमस्याओं के अंबार पर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। निगम अधिकारियों की हीलाहवाली पर लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी की हुई है। आरोप है कि अधिकारियों ने अभी तक उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। गुस्साए लोगों ने अब मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि नगर निगम पूरे इलाके में विभिन्न मदद से टैक्स बढ़ाने का काम कर रही है। मगर आमजन की सुविधाएं जस की तस बनी हुई हैं। कड़कड़ मॉडल गांव में दो पार्क की बदहाली से लोगों को वर्षों से दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जबकि पार्कों में चारदीवारी और हरियाली लगाने का काम भी अधर में लटका पड़ा है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन की भी सुविधाएं नहीं है, शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए इलाके में एक भी सामुदायिक भवन या बारातघर नहीं है। आरोप है कि 13-14 वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई थी मगर चालू अवस्था में न होने से लोगों को यह भी दिक्कत हो रही है। पहचान के लिए मकानों पर नंबर भी नगर निगम द्वारा अलॉट नहीं किए गए, इसके साथ ही अधिकांश गलियों में सड़कें टूटी, खराब सरकारी नल-स्ट्रीट लाइट से अंधेरा रहता है।जबकि दो घंटे गंगाजल जल सप्लाई के दावे के बीच सिर्फ पौने घंटे ही आपूर्ति हो पाती है। इसी तरह कालोनी में कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है जिनकी शिकायत करने के बावजूद आज तक समाधान नहीं मिला। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें महेश चौहान, ओमप्रकाश राणा, हनी कुमार, जयवीर राणा, राजेश शर्मा, प्रिंस तोमर, संजय राणा और दिनेश वर्मा, सुरेश सोम, बाली राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed