{"_id":"602e50be8ebc3ee94e4c58be","slug":"ghaziabad1613648062","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर बाद मिली सखियां","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साल भर बाद मिली सखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर बाद मिली सखियां
विज्ञापन
- कोरोना के दौर में होली के बाद बृहस्पतिवार महिलाओं ने ऑफलाइन किया गेट टूगेदर
- वसुंधरा वैशाली की महिलाओं ने आयोजित की किट्टी पार्टी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। होली मिलन वर्ष 2020 के बाद घरों में लॉक हुई सहेलियां वीडियो कॉल पर तो खूब बातें करती रहीं वहीं करीब एक वर्ष बाद वसुंधरा, वैशाली की किट्टी क्लब ने अपनी ऑफलाइन किट्टी पार्टी की। पीले रंग के ड्रेस कोड के साथ महिलाओं ने किट्टी पार्टी में जमकर धमाल मचाया।
साल भर बात मिली सहेलियों ने बातों के साथ ही खूब फोटो सेशन भी किया। दरअसल लंबे समय से सभी सहेलियां नहीं मिल सकी थी। ऐसे में एक साल बाद जब मिली तो काफी खुश रहीं और एक दूसरे का हाल जानने के साथ ही आगे के लिए भी सावधानी बनाए रखने की बात पर चर्चा की। साल भर बात घर से लेकर बाहर तक का माहौल कितना बदला सभी से इसी मुद्दे पर तंबोला खेला। नए तंबोला गेम में हाउस के नाम कोरोना काल में बने नए शब्दों पर रखा गया था। मसलन सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारंटीन, सैनिटाइजशन जैसे शब्दों के साथ तंबोला का लुत्फ उठाया। किट्टी पार्टी में गीता, सीमा, पूनम, शालू आदि शामिल रही।
विज्ञापन