फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कथित पत्रकारों ने सट्टेबाज से अफसरों के नाम पर हड़पे लाखों रुपए

कथित पत्रकारों ने सट्टेबाज से अफसरों के नाम पर हड़पे लाखों रुपए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कथित पत्रकारों ने सट्टेबाज से ही सट्टा कराने के नाम पर लाखों रुपए अफसरों को मैनेज करने की बात कह कर ले लिए। काम न होने पर सट्टेबाज ने जब तथाकथित पत्रकारों से शिकायत की तो उन्होंने एक लाख रुपये और देने की मांग की। रुपए ना देने पर आरोपियों ने सट्टेबाज को धमकियां दी। पुलिस ने मामले में चार तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईंटा रोड़ी निवासी अशोक कुमार ने मंगलवार शाम नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि 5-6 वर्ष पूर्व वह क्षेत्र में सट्टेबाजी का कारोबार करता था। लेकिन, यह कारोबार बीते कुछ समय से बंद था। बताया कि उसके घर पर अनूपशहर के परकोटा निवासी आस कौशिक, कुलदीप सक्सेना, रविंदर और मनोज ठाकुर का आना जाना था। यह आरोपी खुद को पत्रकार बताते थे। आरोपियों ने कुछ समय पूर्व अशोक को लालच दिया कि वह उसका सट्टेबाजी का कारोबार फिर से शुरू करा देंगे। उन्होंने अशोक से कहा था कि इसके लिए उन्होंने एसपी सिटी और सीओ सिटी से बातचीत कर ली है। जिन्हें मैनेज करने के लिए आरोपियों ने अशोक से एक लाख 60 हजार की रकम भी ले ली थी। आरोपियों के झांसे में आकर अशोक ने उन्हें यह रकम दे दी थी। लेकिन, आरोपियों ने उसका काम शुरू नहीं करवाया। इस बाबत अशोक ने तथाकथित पत्रकारों से शिकायत की और अपने रुपए वापस मांगे। जिस पर उन्होंने अशोक से एक लाख रुपये और देने की मांग की और रुपए ना देने पर समाज में उसे बदनाम करने की भी धमकी दी। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में अशोक की शिकायत पर चारों नामजद तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी कुलदीप सक्सेना और आस कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिनके पास से 90 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। दो अन्य तथाकथित पत्रकारों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सट्टेबाज से अफसरों के नाम पर लाखों रुपए लेने वाले व रंगदारी करने वाले दो तथाकथित पत्रकार कुलदीप सक्सेना और आस कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में कोई मामूली काम किया करते थे। लेकिन अब खुद को तथाकथित पत्रकार बताते हैं। आरोपियों के पास से 90 हजार की नकदी की बरामदगी हुई है। जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed