{"_id":"602d1a9d8ebc3ee9525790d2","slug":"ghaziabad1613568668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तीन तलाक़, देवर ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पति ने दिया तीन तलाक़, देवर ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर । नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी विवाहिता को दहेज की माग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया । साथ ही पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने व जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता का निकाह करीब एक वर्ष पूर्व दनकौर निवासी एक युवक से हुआ था । निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था । लेकिन , आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे । वह दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे । मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था । आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता अपने ससुराल अकेली मौजूद थीं । इस दौरान उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा । विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला । पीड़िता ने इस बाबत परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी । जिस पर परिजनों ने उल्टा पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला कर दिया और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की । साथ ही पति ने उसे तीन तलाक बोल कर घर से निकाल दिया । शिकायत मिलने पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । हालांकि , अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है ।
विज्ञापन