{"_id":"602d1a6d8ebc3ee94c507dae","slug":"ghaziabad1613568621","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वृद्ध महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी विधवा महिला की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया है। साथ ही आरोपी पीडि़ता को शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने अब एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सररायकाजी निवासी शबनम ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसके पति की करीब दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास के निकट ही उसकी खेती की जमीन है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग लोगों की उसकी जमीन पर नजर थी। आरोपी आए दिन उसे प्रलोभन देकर वह जमीन हड़पना चाहते थे। आरोप है कि बीते दिनों आरोपियों ने उसकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। पीडि़ता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी और अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन