{"_id":"601e89ea8ebc3e4c8261190d","slug":"ghaziabad1612614122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पंजीकरण के लिए बाजारों में पहुंचेंगे अधिकारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीएसटी पंजीकरण के लिए बाजारों में पहुंचेंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी पंजीकरण के लिए बाजारों में पहुंचेंगे अधिकारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। वस्तु एवं सेवा कर में पंजीयन बढ़ाने को लेकर वाणिज्य कर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अभियान के तहत विभाग के अधिकारी बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करेंगे। गाजियाबाद के दोनों जोन में करीब 15 हजार पंजीयन बढ़ाए जाएंगे। वाणिज्य कर जोन-1 और 2 में फिलहाल करीब 90 हजार पंजीकृत व्यापारी हैं। एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि पंजीयन को लेकर सभी खंडों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बाजारों में भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिकारी पूरा कराएंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व्यापारी दुर्घटना योजना, पेंशन योजना का लाभ भी पंजीकरण के बाद ही मिलेगा।