{"_id":"601d780e8ebc3e4a650093bb","slug":"ghaziabad1612544014","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश के चलते महिला समेत तीन लोगों ने खाया जहर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गृहक्लेश के चलते महिला समेत तीन लोगों ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। गृहक्लेश के चलते अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे। इसके अलावा अरनिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय महिला ने भी गृहक्लेश से तंग आकर जहर खा लिया। उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल के चिकित्सक डा. डीपी सिंह ने बताया कि तीनों की हालत काफी गंभीर थी लेकिन उपचार के बाद उनमें सुधार है। मामलों में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन