{"_id":"601d77de8ebc3e4a14378af1","slug":"ghaziabad1612543966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद की दीवार को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मस्जिद की दीवार को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में मस्जिद की दीवार को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने एक तरफ से बलवा और दूसरी ओर से शांतिभंग की आशंका में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में मस्जिद की दीवार को गांव निवासी अब्दुल अजीज अपनी दीवार बताकर उस पर निर्माण करा रहा था। जैसे ही इस बात का गांव निवासी दूसरे पक्ष के व्यक्ति इलियास को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। देखते ही देखते दोनो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। बाद में घरों की छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में एक पक्ष से अलीमुद्दीन व दूसरे पक्ष से नईम अब्बास घायल हो गए। पथराव की सूचना मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है। पुलिस ने एक पक्ष के अब्दुल अजीज की तहरीर पर आरोपी इलियास, अंसार, असलम, सलमान, सावेज, नईम, आसिफ, राशिद, रहीस व अनीश के खिलाफ धारा जानलेवा हमले और बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष कर ओर से इलियास की तहरीर पर आरोपी अब्दुल, अजीज, रिजवान, अयूब और यामीन के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
कोट
दोनो पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और फोर्स की भी तैनाती कर दी गई है। - अरुणा राय, इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन