{"_id":"601d77ae8ebc3ed2714498cc","slug":"ghaziabad1612543918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में से ईंट निकालते समय गिरी मिट्टी की ढांग, तीन मजदूर दबे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कुएं में से ईंट निकालते समय गिरी मिट्टी की ढांग, तीन मजदूर दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना। थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊं में शुक्रवार सुबह कुएं से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिर गई। जिससे उसमें काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी की ढांग के नीचे दब गए। दो मजदूर आनन-फानन बाहर निकल आए और एक मजदूर ईंट और मिट्टी के अंदर फंस गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन क बाद उसे निकाला जा सका। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊं में विशंभर सिंह के कुंए को गहरा करने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव चांदपुर पूठी निवासी संजय, राजू व बिरजू कुएं में अंदर खुदाई और सफाई कर रहे थे। बताया गया कि संजय कुएं में नीचे रहकर ईंट निकाल रहा था। इसी दौरान मिट्टी की ढांग अचानक भरभराकर गिर गई और कुंए की ईंटे भरभराकर गिर गईं। ईंटे गिरते ही दो मजदूर राजू व बिरजू आनन-फानन कुएं से बाहर निकल आए। तीसरा श्रमिक संजय मिट्टी व ईंटो के ढेर के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुभाष सिंह और कोतवाल जेके सिंह मौके पर पंहुचे और कुंए में फंसे मजदूर को निकलवाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे तक दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर संजय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मजदूर के सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया फिलहाल संजय की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी भी सीएचसी पंहुचे और संजय से मिलकर उसे ढाढंस बंधाया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि तीनों मजदूर सकुशल हैं। संजय का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
दो घंटे जिंदगी और मौत की जंग लड़ा संजय
लगभग दो घंटे जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले संजय को कुंए के अंदर लगी सीढ़ी ने बचा लिया। बताया गया कि उस सीढ़ी से ईंटो के बीच में मामूली जगह बन गई थी अंदर दबे संजय को आक्सीजन मिलता रहा। जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
मलबे से निकलते ही ग्रामीणों ने मनाई खुशी
कुंए की ढंाग गिरने की सूचना पर पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने रेस्क्यू के कार्य में प्रशासन की मदद भी की। जैसे ही श्रमिक संजय को कुं ए से बाहर निकाला गया, ग्रामीणों ने ताली बजाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन