{"_id":"601d3b968ebc3e4a0d2bcd97","slug":"ghaziabad1612528534","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त अस्पताल में अभी कम आ रहे हैं मरीज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संयुक्त अस्पताल में अभी कम आ रहे हैं मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अस्पताल में अभी कम आ रहे हैं मरीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में दो दिन पहले सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी को शुरू कर दिया गया है। करीब 10 माह अस्पताल परिसर में कोरोना एल-2 अस्पताल का संचालन किया गया। ओपीडी शुरू होने के बाद अभी अस्पताल में मरीजों की संख्या कम है। प्रतिदिन 200 से 250 मरीज इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं। कोरोना से पहले संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज इलाज के लिए आते थे। अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और रक्त की जांच भी शुरू की जा चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में कोविड अस्पताल संचालन के चलते सामान्य मरीजों का उपचार अस्पताल में बंद कर दिया गया था। इस दौरान ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने में थोड़ा समय लगेगा। ओपीडी शुरू करने से पहले अस्पताल को अच्छी तरह से सैनिटाइज्ड कराया गया है। अस्पताल परिसर में सभी जगह सैनिटाइजेशन का कार्य ओपीडी शुरू होने से पहले कर लिया गया।