{"_id":"601d3b8e8ebc3ed658560254","slug":"ghaziabad1612528526","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष नेहरा एकेडमी ने ग्रीन फिट एकेडमी को दो विकेट से दी मात","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आशीष नेहरा एकेडमी ने ग्रीन फिट एकेडमी को दो विकेट से दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़ोटो सहित
विज्ञापन
आशीष नेहरा एकेडमी ने ग्रीन फिट एकेडमी को दो विकेट से दी मात
- मैन ऑफ द मैच रोनित बेरी ने नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी ने ग्रीन फिट एकेडमी को दो विकेट से मात दी। मैन ऑफ द मैच रोनित बेरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रन की पारी खेली। आशीष नेहरा एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीन फील्ड एकेडमी की टीम 151 रन पर ढेर हो गई। दिलजान टूर ने 41 व अंशुल शेहरावत ने 40 रन की पारी खेली। नेहरा एकेडमी के लिए मेहुल ने 35 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहरा एकेडमी ने दो विकेट शेष रहते जीत हासिल की। टीम के लिए रोनित बेरी ने नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली। मुदित ने भी नाबाद 24 रन का योगदान दिया। युग गुप्ता ने दो विकेट लिए।