फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में हुई पदाधिकारियों की घोषणा

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में हुई पदाधिकारियों की घोषणा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांच फरवरी से वाराणसी में तीन दिवसीय विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। अधिवेशन को लेकर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक दूधेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रकोष्ठ तथा नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया मातृशक्ति प्रकोष्ठ विमला रावत जिला अध्यक्ष, सिद्धि प्रधान जिला महामंत्री, महानगर अध्यक्ष कुमारी राखी वर्मा, महामंत्री प्रीति नारायण को घोषित किया गया। इसके अलावा धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महंत विजय गिरी महाराज, महानगर अध्यक्ष आचार्य अजय चोपड़ा, गोवंश प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, जिला महामंत्री संदीप सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गोयल, महानगर महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला व्यवस्था संपर्क प्रभारी उदित पांडे, जिला मीडिया प्रभारी निधि शर्मा, मोदीनगर नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार, महामंत्री संदीप कुमार को बनाया गया है। वहीं लाइनपार क्षेत्र नगर अध्यक्ष सुशील कुमार महामंत्री यशपाल भगत जी को नियुक्त किया गया। बैठक में रहे मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दीप गौतम, शशिकांत तिवारी, लक्ष्मीनारायण गौतम, योगेंद्र प्रकाश गौतम, सुरेश पाल, अमित पवार, भीम रावत, पंकज गोयल, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed