फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सील तोड़कर शुरू किया काम, रिपोर्ट दर्ज

सील तोड़कर शुरू किया काम, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के न्यू करेहड़ा में जीडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़कर फिनिशिंग का काम कराने वाले के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता की ओर से यह शिकायत साहिबाबाद थाने में की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीडीए के अवर अभियंता यशोदानंद त्रिपाठी ने बताया कि गली संख्या-13 न्यू करहैड़ा में 15 मई २०२० को अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। दो जनवरी २०२१ को निरीक्षण किया गया तो पता चला कि मौके पर गोपाल चौहान सील तोड़कर अंदर फिनिशिंग का काम करा रहे थे। अवर अभियंता की ओर से उनके खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर गोपाल चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed